पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयरलाइन्स से मुफ्त खाया एक साल खाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीन के शांक्सी प्रांत में रहने वाले एक व्यक्ति ने फ्लाइट की एक टिकट खरीदकर पूरे साल तक एयरलाइन्स से फ्री खाना खाया है। उसने चाइना इस्टर्न एयरलाइन्स से फस्र्ट क्लास में टिकट ली। फ्लाइट की तारीख पर वह एयरपोर्ट गया, एयरलाइन्स के वीआईपी लाउंज में कॉम्प्लीमेंट्री मील और ड्रिंक का लुत्फ लेने के बाद उस टिकट को बदलकर दूसरे दिन की टिकट ले ली। ऐसा उसने करीब 300 बार किया। जब टिकट एक्स्पायर होने वाली थी, उसने टिकट कैंसिल कर पूरा पैसा भी रिफंड करवा लिया। एयरलाइन्स के प्रवक्ता का कहना है, इसे रोकने का कोई तरीका नहीं था। कुछ लोग नेट पर इसे स्मार्ट बता रहे हैं तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। हो सकता है चाइना की इस्टर्न एयरलाइंस इस मामले के बाद अब फ्री मील और टिकट रिफंड की पॉलिसी बदलने पर विचार करे।