पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aunt And Brother Murdered In The Land Dispute,Bihar Crime News

सुपौल में जमीन विवाद को लेकर चाची और भाई की हत्या, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुपौल. जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपनी चाची और चचेरे भाई की रविवार को हत्या कर दी। घटना कोसी अंचल के लवाहाट-मटेश्वरधाम के समीप सिंगरौली टोला की है। पुलिस के अनुसार एक भतीजे ने अपनी चाची 70 वर्षीय चाची रासमैन देवी व चचेरे भाई 30 वर्षीय शंभु की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
मृतक के भाई ने वकील तांती पर भी प्रहार किया था। वकील की पत्नी नीलम ने पति को तो बचा लिया लेकिन अपने हाथों की सभी अंगुलियां गंवा बैठी। नीलम की चिकित्सा स्थानीय अस्पताल में की जा रही है। आरोपी दिलीप तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि भूमि विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप की मां व चाची रासमेन में पिछले दिनों झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दिलीप की मां ने जहर खाकर जान दे दी थी। आत्महत्या के उपरांत गांव में पंचायत हुई। जिसमें रासमेन व इनके पुत्रों पर 30 हजार रूपये जुर्माना ठोंका गया था।
लेकिन जुर्माना की राशि नहीं दी गयी।
शनिवार को श्राद्ध संपन्न होने के बाद रविवार को दिलीप ने चाची व चचेरे भाई की हत्या कर दी। घटनास्थल पर डीएसपी उपेन्द्र प्रसाद, बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष, बनगांव के थानाध्यक्ष, बनमा ओपीध्यक्ष के साथ ही बलवा ओपी के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं।