पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News BJP Protest Killing Businessman Bhagalpur Off Today

व्यवसाई की हत्या के विरोध में भाजपा ने किया आज भागलपुर बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर. सोमवार को देर रात भागपुर में एक भाजपा नेत्री के पति को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी बाइक पर सवार थे। इस हत्या के विरोध में भाजपा ने आज भागलपुर बंद का आह्वाहन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री कुमकुम शर्मा के पति जयकिशन शर्मा एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। वे रोजाना पैदल ही अपने घर से आते-जाते थे। सोमवार की देर रात वो कोतवाली थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित गोशाला रोड से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
करीब आधे घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल से महज 10 कदम की दूरी पर महापौर का घर भी है। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, एसएसपी राजेश कुमार का कहना है कि ये मर्डर भूमि विवाद या फिर किसी आपसी रंजीश का परिणाम हो सकता है। इस हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भागपुर बंद का आह्वाहन किया है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग की है।