पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News 17 Children Missing Coaching Center Bhagalpur, FIR

भागलपुर में कोचिंग सेंटर से 17 बच्चे लापता, एफआईआर दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर/पटना. भागलपुर स्थित तिलकामांझी थानाक्षेत्र के जवारीपुर में न्यू ब्रिलियंट चाइल्ड रेसिडेंसियल स्कूल के कल देर रात से लापता 17 बच्चे शुक्रवार की शाम सकुशल मिल गये। इनकी बरामदगी से बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। ये बच्चे कल देर रात होस्टल की पीछे वाली खिड़की से कूदकर भाग गये थे। इस दौरान संदीप नाम का एक लड़का, जिसने भागने की पूरी योजना बनाई थी उसे निदेशन ने रात 2 बजे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने ही बताया कि आगामी 28 जनवरी को स्कूल में परीक्षा होनी है। इसके लिए स्कूल के निदेशक ने बच्चों को पढऩे के लिए डांटा था। इससे आक्रोशित होकर बच्चे फरार हो गए। उसने यह भी बताया कि सुबह भागलपुर से जाने वाली पहली ट्रेन से फरार होने की योजना थी।
मामले की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी वीणा कुमारी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इधर, बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन के विरोध में हंगामा भी किया। आक्रोशित परिजनों ने तिलकामांझी थाने का घेराव भी किया था।
भागने वाले बच्चों के नाम
सौरभ सुमन, ज्योती प्रकाश, रोहन कुमार, संजीव कुमार, प्रिंस कुमार, नीतीश कुमार, देव प्रकाश, हिमांशु, देवव्रतए अमित, मनीष, अंकित, हिमालय, गौतम, हिमांशु और सोनू कुमार.
आगे देखिए होस्टल की तस्वीरें और बच्चों के लापता होने के बाद गम में डूबे उनके परिजन...