भागलपुर. मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार संकल्प रैली में भाग लेने के लिए बांका पहुंच गए हैं। भाजपा का विरोध प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री को सभा स्थल तक आने के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ा। शहर में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा अपना विरध प्रर्दशन कर रही है। खूफिया विभाग ने पहले से ही ये अशंका व्यक्त कर रखा है कि मुख्यमंत्री की सभा में भाजपा कार्यकर्ता हंगामा कर सकते हैं। इसको लेकर सभास्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने भागलपुर में सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय लोगों से तीन बातों को लकेर शपथ दिलाई। लोगों से आग्रह किया कि किसी भी हाल में हम लोग अपने प्रदेश का संप्रदायिक सदभाव खराब नहीं होने देंगे। इसके साथ ही बेटा हो या बेटी हर किसी को पढ़ने के लिए स्कूल भेजेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे जद(यू) प्रत्याशी को अपना वोट दें। ताकि केंद्र में जिस किसी की भी सरकार बने हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला सके।
मुख्यमंत्री की सभा में प्रवेश को लेकर छात्र समागम के छात्रों से पुलिस की हल्की झड़प भी हो गई। बाद में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के घटनास्थल पर आने पर मामला किसी प्रकार से शांत हुए।
पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता अश्विनी चौबे शहर में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर कचहरी चौक पर धरना पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि शहर में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन को आईटीआई के छात्रों ने भी अपना समर्थन दिया है।
भागलपुर में दो दिनों से आईटीआई के छात्र अपने रिजल्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग आज मुख्यमंत्री का विरोध कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस ने सभा स्थल की नाकेबंदी कर दिया है। दूसरी ओर छात्रों ने कचहरी चौक पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
अश्विनी चौबे के धरना पर हुए बवाल की देखिए तस्वीरें ...