पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/ जमुई. करंट लगने से गुरूवार को छह बच्चों की मौत हो गई । घटना जमुई जिला के चरका पत्थर थाना के चंद्रा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। करंट की चपेट में आने वाले सभी स्कूली छात्र हैं। पुलिस के अनुसार हाई टेंशन तार की चपेट में आने से इन बच्चों की मौत हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं।
बच्चे स्कूल से घर लौटने के बाद पास के ही एक मैदान में खेल रहे थे। अचानक मैदान के ऊपर से गुजरी तार के गिरने के कारण खेल रहे चार बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे की मौत हाई टेंशन तार के गिरने के कारण झुलस रहे बच्चे को बचाने के क्रम में हो गई।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने अपना विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर बच्चों के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी बच्चे 10 - 12 साल के हैं।
मरने वाले बच्चे हैं - रूकसाना खातून, ईसलाम असलम, हसमद, शानजाना, मूर्ति खातून और तरूण खातून।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.