पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिप्टी सीएम मोदी ने मांगा पीएम से इस्तीफा, कहा- पीएम भी जिम्मेवार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवगछिया। कोल ब्लॉक घोटाले मामले में जांच कर रही सीबीआई की रिपोर्ट को कानून मंत्री अश्विनी कुमार द्वारा बदलवाने और अपने भांजा के माध्यम से मामा पवन बंसल द्वारा खुलेआम घूस लेने के मामले में भले ही दोनों मंत्री त्याग पत्र दे दिया हो, लेकिन इसकी पूरी जानकारी प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी थी। कोई भी मंत्री की करतूत अपने मुखिया की जानकारी के बगैर ऐसा काम नहीं कर सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री को त्याग पत्र दे देना चाहिए। ये बातें राज्य के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने रविवार को नवगछिया स्टेशन परिसर में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे अररिया से सड़क मार्ग से पटना जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने नवगछिया स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ई. शैलेन्द्र सहित कई लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
चिट फंड कंपनियों पर होगी कार्रवाई
डिप्टी सीएम ने कहा कि चिट फंड कंपनी के फर्जीबाड़ा को रोकने के लिए वर्ष 2004 में एक कानून बनाया गया है। ऐसे कंपनियों के खिलफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा आम आदमी की जमा पूंजी को वूसलने या कार्यालय खोले जाने से संबंधित जानकारी डीएम को देनी होती है और यदि कोई बैंक या कंपनी इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बनेगा दो न्यायालय
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि फजीबाड़ा करने वाले कंपनियों के मामले को तुरंत निपटाने के लिए सरकार ने राज्य में दो त्वरित कोर्ट गठन करने का फैसला किया है। पटना के अलावे यह मुजफ्फरपुर में कोर्ट की स्थापना की जाएगी। किसी भी चिंट फंड कंपनियों के पकड़े जाने पर उसकी चल और अचल संपत्ति भी जप्त की जाएगी।