समस्तीपुर. शहर के स्टेशन चौक के पास रविवार को एलटी विद्युत तार बीच सड़क पर टूट कर गिर गया। उसकी चपेट में दो कुली आ गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लाेग जान बचाने के लिए भागने लगे। कुछ लोगों ने झुलस रहे कुलियों को बचाने के लिए बांस से तार हटाया।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर है। घायल कुलियों की पहचान छपरा जिला के रिविलगंज के रामजी कुमार और बलिया जिला (यूपी) के रंजीत कुमार के रूप में की गई। दोनों दुकान से चाय पीकर स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।
(कुलियाें पर करंट प्रवाहित तार गिरते ही भगदड़ मच गई। साहस कर कुछ लोगों ने तार हटाकर उन्हें अस्पताल भेजा)