पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फारबिसगंज में छात्रा के साथ दुष्कर्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया. फारबिसगंज अनुमंडल कोर्ट कार्यालय के दक्षिणी भाग स्थित एनएच 57 से सटे सुनसान क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम वर्ग सात की एक तेरह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के फर्दबयान पर फारबिसगंज थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है तथा पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी व एसपी थाने पहुंचकर पीडि़ता का बयान लिया।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता हरिपुर निवासी अपनी मुहंबोली भाभी के साथ फारबिसगंज आयी थी। अनुमंडल न्यायालय के समीप एनएच 57 के किनारे उसे एक युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता जब हल्ला मचाने लगी तो आसपास के लोगों दौड़ और आरोपी रामपुर दक्षिण पंचायत निवासी तीस वर्षीय मो. जमशेद को दबोचा तथा पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ हरिपुर पंचायत निवासी स्व. उमेश पासवान की बीबी मुंहबोली भाभी पानो देवी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा की देखरेख में पीडि़त छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेज दिया है। महिला आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया।

अप्राकृतिक यौनाचार के बाद मार डाला
मुजफ्फरपुर . साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ गांव के एक लापता किशोर की अप्राकृतिक यौनाचार के बाद हत्या कर दी गई। गुरुवार को पुलिस ने अरहर के खेत से शव को बरामद किया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक सुरेश पासवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि तेरह वर्षीय किशोर तेरह जनवरी की शाम से लापता था।

शादी का झांसा दे यौनशोषण

बेतिया. बैरिया थाना के बैरिया गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शनिवार को बैरिया थाना में पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। पीडि़ता का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व हरिहर मुखिया के पुत्र मुकेश मुखिया ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया। फिर कई रिश्तेदारों के घर ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।