पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fiery Performance Of Students In Bhagalpur, Place To Place

भागलपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, जगह-जगह कर रहे हैं हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर. आईटीआई का परीक्षा परिणाम अब तक जारी ना किए जाने के विरोध में छात्रों ने सुबह से ही उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। करीब 200 की संख्या में छात्रों ने भागलपुर के दो प्रतिष्ठानों में भी जम कर तोड़-फोड़ की है। कई दूकानों को भी क्षति पहुंचाई है। फिलहाल छात्र घंटाघर में हंगामा कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षा जुलाई में हुई थी पर रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है। वहीं, अब दूसरे एग्जाम होने की बात कह रहे हैं। बताते चलें कि जब जुलाई में आईटीआई की परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी, तब भी राज्यभर में छात्रों ने इसका विरोध किया था। उस वक्त सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी पर रिजल्ट समय पर घोषित कर दिया जाएगा। जबकि इसबार ऐसा नहीं हुआ।
ऐसे में आईटीआई 2013 बैच के छात्र उग्र हो गए हैं और भागलपुर के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज यहां बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का दीक्षांत समारोह है। जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी आने वाले हैं। छात्र संगठन सीएम के घेराव की भी तैयारी में हैं। छात्रों का हंगामा अभी भी जारी है।