पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Trying To Suicide In Bhagalpur Bihar

प्रेमी के साथ भागने के विराध में नबालिग प्रेमिका ने खुद को लगाई आग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर। अपने प्रेमी से साथ भाग जाने के विरोध में एक नबालिग प्रेमिका ने खुद को मिट्टी तेल से आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि, लड़की को बेहद गंभीर हालत में जेएलएमएनसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां, वह मौत और जिंदगी के बीच झूल रही है। यह घटना मंगलवार को शहर के बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल कॉलोनी में घटी है।
क्या है मामला
लड़की के पिता मो. अफाक ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सोनम (काल्पनिक नाम) ने पड़ोस की लड़के के साथ 4-5 बार पहले भी भाग चुकी थी। सोमवार की रात में भी बगैर बताए पूनम घर से कहीं चली गई थी। जिसे जीरोमाइल थाने की पुलिस ने रात में ही बरामद कर उसके हवाले कर दिया था। सुबह अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर बात करने के बाद फिर से भागने की फिराक में थी। लड़की के पिता ने बताया कि घटना के वक्त परिवार में महिला की कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं थी। उसका बेटा रेहान घर से बाहर काम कर रहा था और वह अपने बड़े भाई मो. अमजद से उसके घर खंजरपुर में मिलकर रात की घटना बताने गया था। इस बीच उसके पुत्र रेहान का फोन आया कि सोनम घर में रखे किरासन तेल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया है। भाग कर घर पहुंचा और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
बोले चिकित्सक
पूनम का इलाज कर रहे डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लड़की अस्सी फीसद जल चुकी है। उसके बचने का उम्मीद काफी कम है। फिर भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रथमदृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लेकिन आग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
अमर कुमार, थानाध्यक्ष, बरारी