बेतिया| पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व दिल्ली के अशोक विहार थाना क्षेत्र से चोरी किए गए एक किलो सोना के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लौरिया थाना के गोबरौरा निवासी जटाशंकर साह है। सोने की कीमत करीब तीस लाख है। पुलिस ने आरोपी व सोना को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि चनपटिया थाना के पुरैना निवासी आदित्य उर्फ गोल्डेन दिल्ली के अशोक विहार थाना क्षेत्र के विनीत गोयल के यहां रहकर काम करता था। घटना के दिन मालकिन तपस्या के कहने पर आरोपी एक रिश्तेदार के पास से सोना ला रहा था। नीयत बदल गई।