भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके वर्मा के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी जैकी अनवर को पुलिस ने कचरा चुनने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुरक्षाकर्मी नशे में धुत्त था। 14 वर्षीया पीड़िता सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़बीला मुसहरी गांव की रहने वाली है। घटना के वक्त कुलपति अपने आवास में मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और आरोपी के साथ मार-पीट करने पर उतारु हो गए। आरोपी ने कुलपति आवास में घूस कर अपने आप को बचाया। बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया।
इस बाबत एएसआई राम विलास राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि तीनों बहन आवास परिसर में घूस कर आम तोड़ रही थी, मना करने पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा दिया।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला, साथ में देखें इस घटना से जुड़ी तस्वीरें....