पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Husband In Aurangabad District Councilor Shot Dead In Broad Daylight

औरंगाबाद में जिला पार्षद के पति की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर. देव रोड में 4 नंबर फॉल के समीप क्षेत्र संख्या 25 की जिला पार्षद शीला देवी के पति संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे अपने घर हडिया से अम्बा जा रहे थे। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रुकवाया और कनपटी में पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

उनकी बाइक पर उनके गांव का एक और व्यक्ति रविन्द्र सिंह बैठा था। अपराधियों ने गोली मारने के पहले उसे हटा दिया। गोली मारकर अपराधी नहर के रास्ते भाग निकले। घटना से नाराज समर्थकों ने औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के समीप नारेबाजी की। अम्बा में दुकानें बंद रहीं। इस मामले में मृतक के भाई बबलु सिंह के बयान पर स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। एसपी ने थानाध्यक्ष को पंकज कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

प्रशासन से पहले ही मांगी थी सुरक्षा

31 अक्टूबर को उनके चचेरे भाई जय मां बस के मालिक चुन्नू पर अपराधियों ने अहले सुबह गोली चलाई थी, जिसमें में वे घायल हो कर बाल-बाल बच गए थे। मृतक के परिजनों ने बताया, कि पार्षद पति मुन्ना सिंह कुछ दिनों से लगातार प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे।

केरल के राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थगित किया

केरल के राज्यपाल निखिल कुमार का अम्बा में कार्यक्रम था पर जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। केरल के राज्यपाल मृ़तक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुन्ना सिंह का शव सदर अस्पताल पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। राज्यपाल मृतक के घर भी पहुंचे।

कहलगांव में ठेकेदार की ले ली जान

कहलगांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के मुरकटिया चौक के समीप आम के बागीचे में गुरुवार को एक ठेकेदार अटल बिहारी मिश्र की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चाकू घोंपा गया है।

हत्यारों ने हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब सुबह घना कोहरा था। प्रशस्तडीह (घोघा) गांव का रहने वाला अटल मदर इंडिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी में सहायक ठेकेदार था। कंपनी का जिले भर में पुल-पुलिया निर्माण करने का काम करती है। वर्तमान में मृतक अपने परिवार के साथ पैठानपुरा मोहल्ले स्थित अजय सिंह के घर में किराये पर रहता था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर खोजी कुत्ता के साथ गहन छानबीन की है।