बांका। धनकुंड ओपी क्षेत्र के सैनचक गांव में शनिवार की देर रात उस समय भारी अफरा तफरी मच गई जब दूल्हा चंदन दास के नपुंसक होने की खबर फैल गई। आनन-फानन में लड़की वालों ने दूल्हे को परिवार सहित बंधक बना लिया, जबकि बराती भागने में कामयाब रहे। दूल्हे के पिता भाषण दास ने अपने दूसरे लड़के से शादी कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की पक्ष वाले नहीं माने। लड़की वाले दहेज की रकम वसूलने के बाद ही रविवार देर शाम बनाए गए बंधक दूल्हा को मुक्त किया। गांव के पंचायत में मामला रहने के कारण किसी भी बाहरी लोगों को हस्तक्षेप और मीडियाकर्मियों को फोटो खींचने से मना कर दिया था।
आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे हुआ खुलासा...