पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Inter district Gang Of Female Thieves Arrested Five Members Araria Rngehath

अंतर जिला महिला चोर गिरोह के पांच सदस्य रंगे हाथ गिरफ्तार अररिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया. अररिया, फारबिसगंज समेत आसपास के जिलों में रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली महिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गुरुवार की सुबह लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी सभी महिलाएं सुबह चार बजे राजेन्द्र चौक फारबिसगंज निवासी राजेश मिश्रा के घर चोरी करने के लिए आई थी। महिलाएं राजेश के घर से सामान निकालने का प्रयास कर ही रही थी कि उनके घर में रहने आये एक रिश्तेदार की नजर इन लोगों पर पड़ी। उन्होंने एक महिला चोर को पकड़ लिया तो अन्य महिलाएं उन्हें दांत काटने लगी।

पर हल्ला मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और भाग रही महिलाओं को भी पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिलाओं में एक पूर्णिया बनमनखी की निवासी है। फारबिसगंज पुलिस छापामारी कर महिलाओं के ठिकाने से चोरी के गैस सिलेण्डर, बर्तन, कपडे, अटैची आदि भी बरामद किया है। इस संबंध में फारबिसगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।