पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल के छात्रों ने संवाददाता के कैमरा छीन लिया।

दैनिक भास्कर के पत्रकार के साथ मेडिकल के छात्रों ने की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर. दैनिक भास्कर के भागलपुर संवाददाता सत्य प्रकाश क साथ जवाहर लाल नेहरु मेडिकल के उपद्रवी छात्रों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें सिर, गर्दन और बाये कूल्हे में चोटें आई है। इलाज के लिए उन्हें जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल के छात्रों ने संवाददाता के कैमरा छीन लिया। उनका पर्स और गले में लाल धागे में लिपटा सोने से कवर किया गया एकमुख्र रुद्रक्ष भी छींन लिया। घटना के बावत संवाददाता ने बरारी थाने में तीन नामजद सहित कई अन्य छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
संवाददाता मेडिकल के उपद्रवी छात्रों द्वारा के बंधक बनाये जाने और पथराव पथराव किये जाने की खबर को कवरेज करने गए थे। इधर पुलिस ने देर शाम कॉलेज परिसर से संबाददाता का क्षतिग्रस्त कैमरा बरामद कर लिया है।
क्या था मामला
मेडिकल कॉलेज के छात्रों की परीक्षा का सेंटर प्रतिष्ठ कॉलेज टीएनबी में चल रहा था। चोरी करने की आदत डाले छात्र वहां भी चोरी करना और अतिरिक्त दस मिनट का समय की मांग कर रहे थे, लेकिन प्राचार्य ने इसकी इजाजत नहीं दी।
गुस्साए छात्रों के परीक्षा देरक बाहर आए कॉलेज परिसर में हंगामा किया। टीएनबी कॉलेज में उदंड छात्रों की दाल गलता नहीं देख कुछ लोग मेडिकल कॉलेज आ गए और एक रणनीति खास रणनीति बनाया। जिसमें तय हुआ कि मेडिकल छात्राओं को ढाल बनाते गलत आरोप लगाते हुए यहां भी हंगामा किया कि छात्राओं को गलत नजरीये टीएनबी कॉलेज के कर्मचारी वगैरह देखते है।
वहां पर परीक्षा देना संभव नहीं है। इसके बाद सेंटर बदलने वाले एटोमिट हेड और स्टूडेंट इंचार्य डॉ. आलोक शर्मा के कार्यालय में घूस कर तोडफ़ोड़ की। उनकी बाइक को ईंट पत्थर से कूच दिया। संवाददाता क्षतिग्रस्त बाइक की तस्वीर ले रहे थे। इसी दौरान करीब दर्जनों छात्रों ने उन पर हमला कर दिया।
एएसोसिएसन ने की निंदा
प्रेस क्लब ऑफ ईस्टर्न बिहार के जुड़े राजीव सिद्धार्थ, कौशल किशोर मिश्रा, दीपक मिश्रा, दिलीप कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, गौतम सरकार, कुमार राजेश, ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने घटना की तीव्र निंदा की है। पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि दोषी मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजे और उसके खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल करें। प्रेस क्लब ने बुधवार को इस मुद्दे पर एक आवश्यक बैठक बुलाया है।
बरारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार को त्वरित दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नामजद और बाकियों की पहचान कर कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है।
विवेक कुमार, एसएसपी, भागलपुर