पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभागलपुर. कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमारी पहाड़ गांव की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और घर में आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप अपने घर के पूरब स्थित निवासी अर्जुन रजक और उसके एक साथी पर लगाया है। पीडि़ता ने गुरुवार को एसएसपी राजेश कुमार के जनता दरबार में आरोपी के खिलाफ शिकायत की।
अपहरण कर दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म
आजमनगर में एक किशोरी का गांव के ही पांच लड़कों ने अपहरण कर दो माह तक कई स्थानों पर रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता गुरुवार को एसपी के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंची। एसपी को दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा कि विगत बीस दिसम्बर को संध्या साढ़े सात बजे बैरिया घेसरा व काजीपाड़ा के पांच लोगों ने उसे अगवा कर लिया। जबरन फर्जी निकाहनामा पर हस्ताक्षर भी करवाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.