पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेगूसराय. बेगूसराय के नागदह में डकैतों ने महिला की हत्या कर लाखों की डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर एक अन्य महिला व तीन लोगों को घायल कर दिया। वारदात बुधवार देर रात की है। सिंघौल सहायक थाने के नागदह गांव में लुटेरों ने घर में घुस रामबाबू की पत्नी रेणु देवी व उनके बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में सो रही रूक्मणी देवी से लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर डकैतों ने रूक्मणी देवी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। हल्ला सुनकर अन्य कमरे में सो रही उसकी बहन उर्मिला देवी जैसे ही पहुंची डकैतों ने उसे भी डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। इनके पास से सोने के जेवर व 10 हजार नगद डकैतों के हाथ लगे। डकैत उसके बाद रामबाबू के किरायेदार अर्जुन महतो के कमरे में पहुंच गये और उन्हें भी घायल करते हुए 60 हजार नगद और 5 तोला सोना लूट ले गये। पड़ोसी वकील साह को हल्ला करते देख उन्हें भी ईंट मार कर घायल कर दिया।
शामिल होने आयी थी सत्संग में, मिली मौत
रूक्मणी देवी व घायल उर्मिला देवी आपस में बहन हैं। खगडिय़ा में हो रहे सत्संग में शामिल होने के लिए अपने जीजा रामबाबू साह के यहां उसी शाम आयी थी। राम बाबू की पत्नी के साथ गुरुवार को सत्संग में शामिल होने का कार्यक्रम था।
उंगलियां काट चोर को मारा
मैनाटांड़ थाना के सुखलही बाजार स्थित मुंशी साह के आभूषण दुकान में चोरी करने आये आधा दर्जन से अधिक चोरों में एक चोर को ग्रामीणों ने बुधवार की रात पीट कर मार डाला। मारने से पहले लोगों ने उसकी पैर की उंगलियां काट डालीं। चोर सुखलही बाजार स्थित आभूषण दुकान का ताला चोर तोड़ रहे थे। ग्रामीणों ने जब हो-हल्ला किया तो सभी चोर फायरिंग करते भागने लगे। इसी बीच नशे में धुत्त एक चोर ग्रामीणों के हाथ लग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को बुरी तरह पीटा और उसके दोनों पैर की उंगलियां काट दी। उसकी मौत हो गयी। चोर यूपी के बदायूं जिले के कादिर थाना के धनउबरा का घासी राम है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.