पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिवर्तन रैली के बाद नीतीश सरकार की शुरू हो जाएगी उल्टी गिनती : अरुण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवर्तन रैली के बाद नीतीश सरकार की शुरू हो जाएगी उल्टी गिनती : अरुण
भागलपुर। 15 मई को पटना के गांधी मैदान में राजद की परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए हजारों कार्यकर्ता मंगलवार को विभिन्न ट्रेनों व गाड़ियों से पटना के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ताओं को राजद के महानगर अध्यक्ष अरुण साह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि रैली के बाद बिहार सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो जाएगी। यह नीतीश की तानाशाह के खिलाफ आम जनता की रैली है। उन्होंने कहा कि नीतीश के राज्य में आठ वर्षो से बिहार की आम लोग भ्रष्टचार, घूसखोरी, झूठे वादे, बिजली, पानी आदि से त्रस्त रहे हैं। महिलाएं व निर्दोषों पर लाठी व गोली चलवाने वाली सरकार को यही जनता जनार्दन आने वाले लोकसभा चुनाव में सबक सिखा देगी।
भ्रष्टाचार व मौलिक अधिकारों पर सेमिनार आयोजित
भागलपुर। टीएनबी कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग में मंगलवार को भ्रष्टाचार और मौलिक अधिकार विषयों पर एक सेमिनार आयोजित की गई। एनएसएस द्वारा आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने भ्रष्टाचार से बचाव एवं मौलिक अधिकार की जागरुकता पर बल देते हुए सबों से अपने अधिकारों का सदुपीयोग करने की बात कही। इस दौरान टीएनबी कॉलेज से नुसरतखानी तक एक रैली निकाली गई। जहां, स्वास्थ्य परीक्षण, साफ सफाई एवं बीमारियों का सर्वे किया गया। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डा. पुष्पा दूबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 50 एनएसएस कार्यकर्ताओं ने नुसरतखानी के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर डा. केसी मिश्रा, डा. फारुख अली, डा. डीएन चौधरी सहित कई शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। डा. पुष्पा दूबे ने बताया कि बुधवार को टीएनबी कॉलेज की एनएसएस इकाई के द्वारा हरिजन टोला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संदेहास्पद स्थिति में छत से गिरकर कर युवक की मौत
बांका। बांका थाना से आठ किमी दूरी पर बसा गांव गोलाहू में सोमवार की देर रात करीब ढेड़ बजे दो मंजिला के छत पर सो रहे एक युवक श्रीकांत यादव की संदेहहास्पद स्थिति में गिरने से मौत गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हेमनारयण यादव का पुत्र बाइस वर्षीय पुत्र श्रीकांत यादव रात में खाना खाने के बाद दो मंजिला छत पर सोने चला गया। देर रात करीब ढेड़ बजे आंगन मंे अचानक धड़ाम से आवाज सुनायी दिया। घर से सभी लोग आंगन में आकर देखा तो श्रीकांत के सिर से खून निकल रहा था। उसे सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां, चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बरारी पुलिस ने मृतक के पिता का बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजहों का पता चल पाएगा।
अरुण कुमार राय, थानाध्यक्ष, बांका
तीर के हमले से आदिवासी घायल
भागलपुर। आपसी विवाद में एक दूसरे पर तीर के हमले में एक आदिवासी श्रवण मारांडी गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। तीर, छाती के ठीक नीचे धंसा हुआ है। उसे गंभीर अवस्था में शहर के मायागंज स्थित जेएलएमएनसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल आदिवासी गोड्डा (झारखंड) जिले के महगामा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का रहने वाला है।
सफल रहा ऑपरेशन
जेएलएनएमसी अस्पताल के चिकित्सक ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर तीर को शरीर से बाहर निकाल दिया है। तीर की लंबाई करीब एक फीट बतायी जा रही है। फिलहाल, श्रवण मरांडी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
इन्होंने मारा तीर
घायल श्रवण ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद बढ़ने पर गांव के ही जीतन सोरेन और बेगीतीन सोरेन के तीर के हमले में वह घायल हो गया।