भागलपुर. पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्कर गिरोह के पास से एक अरब की मूर्तियां बरामद की है। सभी जब्त मूर्तियां अष्टधातु की हैं। इस दौरान पुलिस की स्पेशल टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक नवंबर 2015 को चोरी हुई थी मूर्तियां...
एक नवंबर 2015 को चोरी हुई थी मूर्तियां
सारी मूर्तियां नाथनगर के गोलदारपट्टी स्थित जवाहरी मंदिर से एक नवंबर 2015 को चोरी हुईं थीं। बरामद मूर्तियां करीब 200 वर्ष पुरानी बताई जा रही हैं। इतनी प्राचीन मूर्तियों को खपाने के लिए तस्करों को भागलपुर और कोलकाता में ग्राहक नहीं मिले, इस कारण पुलिस के बिछाए जाले में तस्कर फंस गए और पकड़े गए। हाल के वर्षों में जिले के करीब एक दर्जन से अधिक ठाकुरबाड़ी औैर मठ-मंदिरों से प्राचीन अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी हुईं हैं। लेकिन किसी मामले में बरामदगी नहीं हुई। इस गिरोह के खुलासे से मूर्ति चोरी की अन्य घटनाओं में भी सुराग मिलने की संभावना बढ़ गई है।
भागलपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि बरामद मूर्तियों की कीमत से ज्यादा उसकी एंटीक वैल्यू है। ऐसी प्राचीन धातु की मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 100 करोड़ है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है, जिससे इनके इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा हो सके।
क्या-क्या बरामद हुआ
- भगवान राम की मूर्ति : 3 किलोग्राम
- भगवान लक्ष्मण की मूर्ति : 2.700 किलोग्राम
- माता सीता की मूर्ति : 750 ग्राम
- दो आसन : 700 ग्राम
- घंटी : 450 ग्राम
- दो लड्डू गोपाल मूर्ति : 675 ग्राम
- आरती का पंचमुखी दीया : 400 ग्राम
- तीर : 10 ग्राम
- तीन गांडीव : 125 ग्राम
- फास्ट ट्रैक की घड़ी : 01
- कैश : सौ रुपए के फटे नोट की जेरोक्स
- नेपाली नोट : 04
- भूटान का नोट : 02
- कट्टा : 01
- गोली : 02
ये पुलिस की गिरफ्त में
मो. पाचू : भीखनपुर, गुमटी नंबर-03,
मो. चांद : मोमिन टोला, नाथनगर
मो. इलियास मंसूरी : बरहपुरा,
पाचू की पत्नी बीबी खुशबू : भीखनपुर, गुमटी नंबर-03, इशाकचक
बीबी गुड़िया : भीखनपुर, गुमटी नंबर-03, इशाकचक
संजीव कुमार साह : नकुलचंद्र लेन, मुंदीचक
पवन कुमार वर्मा : जानकी प्रसाद लेन, मुंदीचक
विष्णु कुमार साह : मिरजानहाट
कैलाश साह : मुंशी वंशी बदन लेन, नाथनगर