पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछपरा. जलालपुर प्रखंड के जलालपुर गांव का 25 वर्षीय युवक सुरेन्द्र महतो एक वर्ष से पाकिस्तान के जेल में बंद है। इसके पिता का नाम मनोज महतो है। इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष को पाकिस्तान सरकार की ओर से भेजी गयी है।
तीन वर्ष पूर्व युवक अपने घर से अचानक बिना बताये गायब हो गया था। जिसकी तलाश परिवार वालों को थी।
इस संबंध में उसका छोटा भाई अर्जुन ने बताया कि पांच वर्ष पहले मस्तिष्क में चोट लग जाने के कारण वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। इलाज के पश्चात भी वह ठीक नहीं हो पाया था। इसी क्रम में विक्षिप्त सुरेन्द्र घर से बिना बताये गायब हो गया। जानकारी के मुताबिक तीन वर्ष पूर्व राजस्थान पुलिस द्वारा यह सूचना दी गई कि उसे पुलिस अपने सुरक्षा में रखे हुए है।
परंतु परिवार वाले समय से नहीं पहुंच सके एवं सुरेन्द्र वहां से फिर भाग निकला। और किसी तरह वह पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया। बॉर्डर पर पाकिस्तानी जवान खुफिया समझ कर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। इस संदर्भ में इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी दे दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.