जमुई। सर्च अभियान के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने चरकापत्थर थाने का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने पर पथराव भी किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प में करीब आधे दर्जन महिला व पुरुष को चोटें लगी है। पुलिस व सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी थाने पर पहुंच कर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
क्या है मामला
ग्रामीणों का आरोप था कि सर्च अभियान के नाम पर पुलिस आम लोगों के घरों में घूस जाती है और आपिाजनक भाषा प्रयोग करती है। विरोध करने पर पुलिस घर की महिलाएं व माताओं के साथ छेड़छाड़ करती है।
सर्च अभियान टीम में शामिल पुलिसकर्मी किसी भी ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया है। दरअसल, कौवा गांव में जागो हांसदा के घर में शीर्ष नक्सली अविनाश और परवेज का मोबाइल लोकेशन पुलिस को मिला था। उस आधार पर पुलिस छानबीन करने पहुंची थी। लेकिन नक्सलियों ने एक रणनीति के तहत गांव वालों को तीर-धनुष के साथ पुलिस टीम के सामने भेज दिया। इधर ग्रामीण व पुलिस आपस में उलझे रहे और उधर दोनों नक्सली भागने में कामयाब रहे। पानीचुआ और तेतरिया गांव में भी ग्रामीण ऐसा कर नक्सलियों को भगाने में कामयाब रहे है। बमबम चौधरी, डीएसपी, झाझा