जमुई। शहर सहित जिले में भर में बढ़ते अपराध को देखते हुए डीएम शशिकांत तिवारी, एसपी दीपक बर्णवाल और एसडीओ रमेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से रविवार की सुबह मंडल कारा जमुई में छापेमारी कर कई आपत्तिजनक समान बरामद किया है। करीब दो घंटे तक चली छापेमारी में जिला प्रशासन ने चार सेल से चार सिमयुक्त मोबाइल, पांच सिम, मोबाइल चार्जर, नक्सली साहित्य, भारी मात्रा में सिगरेट, गांजा, ब्लेड, छूरी चाकू सहित कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है।
बगैर जेल पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के बिना जेल में अवैद्य समान प्रवेश नहीं किया जा सकता है। इसे गंभीरता लेते हुए जेल सुरक्षा में तैनात सभी बीएमपी के जवानों को हटाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावे डिप्टी जेलर अरविन्द मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
शशिकांत तिवारी, जिलाधिकारी, जमुई
नौ मुन्ना भाई दबोचे गए
भागलपुर। स्टाफ सलेक्सन कमीशन (एसएससी) की परीक्षा के दौरान रविवार को नौ फर्जी मुन्ना भाई पकड़े गए है। सभी दूसरे परिक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे थे। जांच अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए फर्जी परिक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए फर्जी छात्रों में शहर के मारबाड़ी पाठशाला से पवन कुमार मायागंज, राहुल कुमार मधेपुरा, प्रमोद कुमार टीका, रोहित कुमार परबा और मुस्लिम माईनॉरिटी कॉलेज से पिंटू कुमार सुल्तानगंज, रौशन कुमार एकचारी, अविनाश कुमार वभनगामा, बांका एवं खगड़िया जिला निवासी रोहित कुमार व श्रवण कुमार शामिल है। इस बावत एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए छात्रों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट तो काम नहीं कर रहा है।