पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rape With Dumb And Deaf Girl In Bhagalpur

गूंगी व विक्षिप्त लड़की से पड़ोसी ने ही किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुल्हिनबाजार/भागलपुर. सिंघाड़ा में बुधवार की अपराह्न लगभग चार बजे 13 साल की एक विक्षिप्त व गूंगी लड़की से पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपित रविरंजन उर्फ मलिकवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया कि रविरंजन ने एक झाड़ी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया है।
कुछ बता नहीं पा रही
हालांकि, पीड़िता विक्षिप्त व गूंगी होने के कारण वह खुद कुछ बता नहीं सकती। पीड़िता के पिता ने थाना में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपित रविरंजन की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है।
क्या है ममाला
सबसे पहले बहन ने देखा
पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि रविरंजन उसकी बहन को गोद में टांगकर झाड़ी में ले गया। यह देख कर जब हम वहां पहुंचे तो देखा की वह उसके सामने बैठा है। वह अर्द्धनग्न अवस्था में था।
देखते ही भाग गया
पीड़िता की बहन को देखते ही रविरंजन भाग खड़ा हुआ और दूसरे गांव में जाकर छिप गया। जब पीड़िता के परिजन शाम को घर आए, तो उन्हें यह बात पता चली और उसकी खोजबीन चालू हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया।
फूल-माला बेच चलता है घर
पीड़िता के पिता व उसका सारा परिवार फूलों की खेती करता है। पीड़िता के पिता पटना में फूल माला बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
पीड़िता का मेडिकल किया जाएगा
मामला दर्ज किया गया है। आरोपित गिरफ्तार है। पीड़िता बोल या कुछ बता नहीं सकती है। बलात्कार हुआ है या नहीं मेडिकल रिपोर्ट के बाद हीं पता चल सकेगा। फिलहाल हर बिंदुओं पर जांच चल रही है।'' राजेश कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष