पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंडालों में विराजीं मां सरस्वती, रोशनी से नहाए पूजा स्थल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर. शनिवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से होगी। इसको लेकर सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावा विभिन्न लॉज व चौक-चौराहों पर भव्य पंडाल बने हैं। मां सरस्वती प्रतिमा स्थापित हो गई है। शनिवार सुबह माता की पूजा-अर्चना के बाद सभी पंडालों के पट खोल दिए जाएंगे।
पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेडिकल कॉलेज को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लोग मोहल्लों व घरों में भी मां सरस्वती की पूजा कर रहे हैं।
सजावटी सामान व फलों के दुकानों पर रही भीड़
सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रही। इस दौरान मूर्ति व पंडालों के सजावटी सामानों के अलावा फल व मिठाई की भी अच्छी बिक्री हुई। इस पूजा में प्रसाद के रूप में फल दिये जाने का खास चलन है। इसके लिए तिलकामांझी चौक के अलावा घंटाघर चौक, गिरधारी साह हटिया आदि स्थानों पर युवाओं की खूब भीड़ रही। सजावटी सामानों व फलों के अलावा पूजा को लेकर मिठाई का भी अच्छा-खासा कारोबार होता है। खासकर बुनिया व लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ाने की परंपरा है। इसको लेकर मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर सेव-बुनिया खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
खबरें और भी हैं...