पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल की छत गिरने से 6 घायल, हादसे की खबर सुनते ही बदहवास हुए परिजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर. स्कूल की छत ढह जाने से उस पर खेल रहे करीब दर्जन भर बच्चे जख्मी हो गए। छह बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शहर के खलीफाबाग के समीप राजकीय सारो साहुन मध्य विद्यालय की है। बच्चों की घायल व चोटिल होने की खबर फैलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
स्कूल के छत पर टिफिन के दौरान बच्चे खेल रहे थे। छत वर्षों पुरानी व कमजोर थी। क्लास तीन की स्वीटी, सपना, आशीष, आलोक, किम्मी रानी और चौथी क्लास की पम्मी कुमारी की हालत गंभीर है। एचएम ने बताया कि स्कूल के कमजोर छत पर बच्चों की जाने की मनाही थी। जिला स्कूल के बीआरसी में ट्रेनिंग लेने के समय हादसों की जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंचा और सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
(अस्पताल में इलाजरत बच्ची।)