पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Drama Of Police Bike Blew ITI Students

आईटीआई छात्रों का हंगामा पुलिस की बाइक फूंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर. पेंडिंग रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर आईटीआई के डेढ़ हजार छात्रों ने मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में तोडफ़ोड़ व हंगामा किया। उग्र छात्रों ने जगदीशपुर थाने के दारोगा की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित शहर के पांच केन्द्रों पर चल रही परीक्षा को भी प्रभावित किया गया। परीक्षा हॉल में घुस कर छात्रों ने प्रश्न पत्र फाड़ दिये। इससे परीक्षा देने और रिजल्ट मांगने वाले छात्र दो खेमे में बंट गए।

हंगामा देखते हुए पहली पाली की वर्क शॉप व कैलकुलेशन की परीक्षा रद्द कर दी गई। छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने घंटों सड़क जाम रखी। पुलिस मौजूद रहते हुए भी मौन रही। छात्रों का कहना था, कि वर्ष 2013 के जुलाई में राज्य भर में आयोजित पॉलिटेक्निक परीक्षा में प्रश्न प्रत्र आउट हो गया था। भागलपुर में प्रश्न सेट लीक नहीं हुआ था। तत्कालीन डीएम प्रेम सिंह मीणा ने छात्रों को आश्वासन दिया था, कि परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी। वहीं परीक्षा दुबारा ली जा रही है।

छात्रों की मांग थी, कि पहले परीक्षा का ही रिजल्ट घोषित किया जाय। छात्रों का हंगामा व तोडफ़ोड़ को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्या विजय लक्ष्मी ने कहा कि चार केन्द्रों में हंगामा करने वाले सभी छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में तेजी से जांच करते हुए दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

हत्या के खिलाफ बंद, फायङ्क्षरग
भागलपुरत्नभाजपा नेत्री व विश्व महिला शांति समिति की जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा के पति जयकिशन शर्मा की हत्या के विरोध में मंगलवार को भागलपुर बंद असरदार रहा। बंद के दौरान कोतवाली चौक के समीप हवाई फायरिंग की गई। लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।

भाजपा के आह्वान पर बंद के समर्थन में सुबह से कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शहर के प्रमुख चौक स्टेशन, वेरायटी, खलीफाबाग चौक, शहीद चौक, घंटाघर चौक पहले से बंद थे। सोमवार देर रात कोतवाली थाना से महज 50 मीटर दूर गोशाला रोड में महापौर दीपक भुवानियां के आवास के समीप जयकिशन शर्मा को दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।