पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब वाटर एटीएम, ताकि पानी आपको बीमार न बना सके

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेर. सूबे के कई जिलों में ऐसे क्षेत्र हैं जहां शुद्ध पानी लोगों को मयस्सर नहीं है। मुंगेर के कई गांवों में फ्लोराइड व बक्सर के दियारे में आर्सेनिक का असर झेलने के लिए लोग विवश हैं। मुंगेर की खैरा बस्ती में तो पीढ़ियां ही बर्बाद हो गईं हैं। फ्लोराइड के असर से बच्चे दिव्यांग पैदा होते हैं। बड़ों में भी पानी के लगातार सेवन से दिव्यांगता लोगों को लाचार बना चुकी है।
कोलकाता की कंपनी लगा रही एटीएम
सरकार की अन्य योजनाओं के अलावा वाटर एटीएम को प्रारंभिक दौर में लांच किया जा रहा है। फिलहाल सूबे में ऐसे दस एटीएम लगाई जा रहीं हैं, जिनसे लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। वाटर एटीएम कोलकाता की कंपनी हार्बर इंडिया के द्वारा लगाने हैं। इसको लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी लागत 25 लाख रुपए है। हाईटेक वाटर एटीएम का बाहरी स्ट्रक्चर नहीं बनाए जाने पर इसकी लागत कम होगी। इस योजना के तहत वाटर एटीएम मुंगेर के रमनकाबाद पूर्वी पंचायत की खैरा बस्ती में लगाई गई है। बिहार में पहले चरण में दस वाटर एटीएम लगाने की योजना है।

मुफ्त मिलेगा पानी

पीएचईडी द्वारा कोलकाता की एक कंपनी हार्बर इंडिया को वाटर एटीएम का काम सौंपा गया है, जो खैरा में बनकर तैयार है। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सरयुग राम के मुताबिक वाटर एटीएम खैरा में कंपनी ने नमूने के तौर पर लगाया है। इससे मुफ्त में पानी ले सकेंगे।

हजार लीटर पानी एक घंटे में

एटीएम एक घंटे में एक हजार लीटर पानी उपलब्ध कराएगी। यूज करने के बाद टंकी के पानी घटने के बाद ऑटोमेटिक तरीके से वह आन हो जाएगा और पानी स्टोर कर शुद्ध पेयजल लोगों को देगा।
खबरें और भी हैं...