पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्षा में एफडीआई को मंजूरी सही कदम: वायुसेनाध्यक्ष

रक्षा में एफडीआई को वायुसेनाध्यक्ष ने सही ठहराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गया। वायुसेनाध्यक्ष अरूप राहा ने कहा कि रक्षा में एफडीआई को मंजूरी सही कदम है। सेना को अनुसंधान और विकास में इससे मदद मिलेगी। वायुसेना के आधुनिकीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। देश की वायु सेना विश्व तकनीक से कदमताल कर चल रही है। विश्व की आधुनिकतम और सक्षम वायुसेना इस देश के पास है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि फाईटरन दस्ता में महिलाओं को शामिल करने की योजना है। बिहार में वायुसेना का प्रशिक्षण केंद्र को भी विकसित करने की योजना है। गया ओटीए के कर्मियों और प्रशिक्षुओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक को अपने जीवन में सैन्य गुण और सद्भाव को आत्मसात करना चाहिए। वे शनिवार को गया ओटीए में छठे पासिंग आउट परेड के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने नए अफसरों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
गया ओटीए:29 अधिकारी सेना में शामिल
गया ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) में शनिवार को छठा पासिंग आउट परेड हुई। वायु सेनाध्यक्ष अरूप राहा सेना की बग्घी से पहुंचे। नए कमीशन प्राप्त अधिकारियों के कंधे पर बैज उनके माता-पिता या अभिभावक द्वारा लगाया गया। परेड के बाद 29 प्रशिक्षु कमीशन अधिकारी बन गए। 137 प्रशिक्षु सैन्य तकनीकी संस्थानों में आगे की शिक्षा के लिए भेजे गए। ट्रेनिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए धीरज सिंह बिष्ट, गोपाल कुमार को स्वर्ण और महेन्द्र पाल, हिम्मत सिंह कहलोन को रजत तथा साहिल एस. पाटिल को कांस्य पदक दिया गया।