पटना. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविन्द
केजरीवाल को बधाई दी और भाजपा पर जमकर हमला किया। नीतीश कुमार ने अपने
फेसबुक पर स्टेटस अपलोड कर कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देता हूं।
साथ ही इतने बड़े जनादेश से पूरे देश को सन्देश देने के लिए मैं दिल्ली के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं और बधाई भी। आम आदमी पार्टी की जीत से सन्देश स्पष्ट है कि देश की जनता न्याय के साथ विकास चाहती है, मूलभूत सुविधाएं चाहती है, ईमानदार नेतृत्व चाहती है और अहंकार को अस्वीकार करती है।
वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के जीत से यह साबित हो गया है कि नमो के चेहरे को दिल्ली ने नकार दिया है।