पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बौद्ध समागम का समापन, बिहार की संस्कृति को अपने देश में बताएंगे विदेशी प्रतिभागी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बोधगया में बौद्ध समागम के समापन समारोह में उपस्थित नेपाल के प्रतिनिधि)
गया. बिहार पर्यटन के प्रति दुनिया भर को आकर्षित करने के उद्देश्य से बोधगया में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिष्ट कॉनक्लेव का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में 31 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय बौद्ध मठों के प्रभारी, विभिन्न देशों के टूर ऑपरेटर एवं राज्य के उच्चाधिकारियों ने परिचर्चा में हिस्सा लिया। विदेशी प्रतिभागियों ने आश्वस्त किया कि बिहार एवं बुद्धिष्ट सर्किट के पुरातात्विक धरोहरों, यहां की संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को वे अपने-अपने देश में जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
तथागत बुद्ध एवं महात्मा गांधी की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग पर सभी देशों के प्रतिभागियों ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। तीन दिनों के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के क्रम में विदेशी मेहमानों ने न सिर्फ पुरातन धरोहरों का दर्शन कराया गया, बल्कि उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। बौद्ध समागम के समापन के बाद गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सभी विदेशी प्रतिनिधि वाराणसी के लिए रवाना हुए। वाराणसी से इन्हें सारनाथ ले जाया जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें सवर्ण आयोग की अनुशंसा लागू होगी :मुख्यमंत्री