पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछपरा. पुलिस कप्तान सुधीर कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तीन कार्यालयों में ऑपरेशन दलाल के तहत छापेमारी कर 11 दलालों को नकदी व कागजात के साथ गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग गठित पुलिस की टीम ने जिला परिवहन कार्यालय, निबंधन कार्यालय व सदर प्रखंड कार्यालय पर छापेमारी की। वहां से 11 दलालों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। नगर थानाध्यक्ष नंदू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम परिवहन कार्यालय से गोपेश्वर नगर निवासी संजीव कुमार भुटेली को कागजात व पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी टीम ने निबंधन कार्यालय से दलाल के रूप में दहियावां निवासी मिथिलेश कुमार, इनई निवासी राजाराम राय व रघुनाथपुर खैरा निवासी संतोष कुमार सिंह तथा मासूमगंज निवासी मंटू कुमार को धर-दबोचा। मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने सदर प्रखंड कार्यालय पर छापेमारी कर दलाल संतोष कुमार, प्रभुनाथ, सुरेन्द्र मांझी, संजीव कुमार सिंह, अनिल कुमार, रवीन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन दलाल के तहत दो गिरफ्तार
लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास से आपरेशन दलाल के तहत पुलिस ने मनोज सिंह के घर छापेमारी कर दो दलालों को गिरफ्तार किया। फर्जी कागजात और दो लाख पचास हजार रुपये बरामद किये गए। दो दर्जन भारतीय स्टेट बैंक के पासबुक, बिहार ग्रामीण बैंक के 38 पासबुक, सैकड़ों फोटो, फर्जी लैंड सर्टिफिकेट पुलिस ने बरामद किया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान दो लाख पचास हजार रुपये मिलने की खबर मिली, लेकिन पुलिस एक लाख आठ हजार ही बता रही है। गिरफ्तार दलालों में लखीसराय थाना क्षेत्र के गरसंडा निवासी शंभू सिंह व मनोज सिंह शामिल है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.