पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

CM मांझी ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'अच्छे प्रधानमंत्री हैं मोदी'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गया. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अच्छा प्रधानमंत्री मानता हूं, लेकिन उनका कोई कान फूंक देता है। इसलिए बिहार को मिलने वाली मदद में कटौती हो जा रही है। फिर उनसे मिलेंगे। विश्वास है कि वे हमारी बात समझेंगे। बिहार के विकास में जो सहयोग करेगा हम उसका समर्थन करेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को बोधगया में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मांझी ने कहा-बिहार के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। राज्य के विकास में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री से मिल चुका हूं।
उन्होंने आश्वस्त किया था कि घबराएं नहीं। केन्द्र से इतना सहयोग मिलेगा कि बिहार में आपकी प्रतिष्ठता बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे।
गंगा में बराज बनाने के केन्द्र के निर्णय को उन्होंने अनुचित ठहराया। कहा-गंगा सफाई के प्रधानमंत्री के अभियान में सहयोग करने को तैयार हैं। लेकिन बराज से तो बिहार में गंगा का नाम ही मिट जायेगा, हमारी संस्कृति नष्ट हो जाएगी।
हम प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भी कहा था कि बिहार के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति ने बिहार के लिए विजन-20 का मिशन दिया था। उन्हीं के विजन पर बिहार आगे बढ़ रहा है।