पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

औरंगाबाद में बैंक से 9.5 लाख रुपए लूटे, सीसीटीवी कैमरे भी उठा ले गए डकैत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद. औरंगाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की महद्दीपुर शाखा से सोमवार को साढ़े नौ लाख रुपए लूट लिए। डकैतों ने मैनेजर को पीटा भी। बैंक में मौजूद लोगों को डराने के लिए फायरिंग की। कम्प्यूटर व सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इतना ही नहीं सीसीटीवी के कैमरे उठा भी ले गए। सभी डकैत बाइक से पहुंचे थे।
सुबह सवा ग्यारह बजे हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसते ही पहले मैनेजर अखिलेश्वर प्रसाद को कब्जे में लिया और लॉकर की चाबी मांगी। आनाकानी करने पर उनकी पिटाई की। बैंक के कम्प्यूटर व अन्य सामान में तोड़फोड़ की। उस समय बैंक में भीड़ थी। सभी को हथियार दिखा कर डकैतों ने अपनी गिरफ्त में कर लिया।
इसके बाद कैशियर उत्तम कुमार के पास पहुंचे और लॉकर से नौ लाख पैंतालीस हजार नौ सौ छियालीस रुपए निकाल लिए। डकैतों ने भीड़ को भयभीत करने के लिए एक राउंड फायरिंग की और बाइक से फरार हो गए। एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बैंक पहुंच कर मामले की पड़ताल की।
(डकैती के बाद बैंक में बिखरे सामान)