पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया. पुलिस को गया नगर निगम की मेयर विभा देवी और उनके पति इन्द्रदेव यादव की तलाश है। गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह छापेमारी का दावा किया जा रहा है।
इधर मेयर दंपती अपने घर में मौजूद रहकर अपने पक्ष में गोलबंदी कर रहे हैं। महिलाओं का सत्याग्रह अपने पक्ष में करा रहे हैं। यही नहीं मीडियाकर्मियों से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। सैकड़ों लोगों से हर रेज मिल रहे मेयर दंपती। पर पुलिस को नजर नहीं आ रहे। इनका पैतृक घर निगम क्षेत्र में कण्डी नवादा पुलिस की नाक तले ही है। फोटो मत लें, जल्द ही जमानत मिल जायेगी
देखिये अभी फोटो मत खींचिये, जल्दी ही जमानत हो जायेगी। तब जितना मन छापते रहियेगा। मेयर के पक्ष में उनके घर कंडी नवादा के निकट महिलाओं के सत्याग्रह का कवरेज करने गये मीडियाकर्मियों से मेयर पति इन्द्रदेव ने ऐसा ही कहा।
हाईकोर्ट में दाखिल कर रखी है जमानत याचिका
मेयर विभा देवी एवं इनके पति इन्द्रदेव यादव मुफस्सिल थाना कांड संख्या 230/13 में नामजद हैं। डा. शशि शेखर सिंह ने गबन एवं धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोतवाली कांड संख्या - 467, 468 एवं 469/2013 में भी मेयर दंपती नामजद हैं। इन कांडों में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। इसमे468 व 469 में जिला कोर्ट ने जमानत दे दी है। मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 230/13 में जिला जज ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इनके अग्रिम जमानत की याचिका फिलहाल पटना उच्च न्यायालय में लंबित है।
किसी भी मामले मे कार्रवाई जांच का अंग होता है। इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पुलिस मेयर दंपती के मामले में वह सबकुछ कर रही है, जो करना चाहिए। सोनू कुमार राय, सिटी डीएसपी, गया
मेयर दंपती की गिरफ्तारी के लिए उनके घर सहित कई जगहों पर छापेमारी की गई है। लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उदय शंकर, थानाध्यक्ष, कोतवाली
पुलिस पार्टी नहीं बन सकती। इस मामले में समुचित कार्रवाई हो रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
निशांत कुमार तिवारी, एसएसपी, गया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.