पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया. औरंगाबाद जिले के लेंगुराही के जंगल में शुक्रवार की शाम सशस्त्र बलों का ऑपरेशन थम गया है। लेंगुराही में 24 घंटे तक चले ऑपरेशन में दो नक्सलियों के मारे जाने और आधे दर्जन के जख्मी होने का दावा अद्र्धसैनिक बलों द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद सीआरपीएफ के हेलिकॉप्टर को भी सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया। परन्तु जंगल-पहाड़ की भौगोलिक बनावट से पूरी तरह वाकिफ नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता कोहरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।
अद्र्धसैनिक बल के एक सूत्र ने बताया कि गुरूवार को 153 सीआरपीएफ की एक टुकड़ी का आमने-सामने की भिडं़त हो गयी थी। दो जख्मी जवानों का हथियार लूटने के लिए नक्सली काफी करीब आ गये थे। परन्तु अंधाधुंध जवाबी कार्रवाई में कई जख्मी हुए जिन्हें अपने साथ लेकर वे लोग वापस हो गये।
शव की बरामदगी नहीं होने के कारण एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हार्डकोर नक्सली महेश भुईयॉ और महुमांगर के मारे जाने की सूचना मिली है। कुछ प्रमुख नक्सली गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। हालांकि देर शाम को डुमरिया के लुटुआ के जंगल में घेराबंदी शुरू किये जाने की सूचना है।घने जंगल में उतारा हेलिकॉप्टर
घना जंगल और शाम का समय ऐसे में वहां हेलिकॉप्टर उतारना मुश्किल था। लेकिन जवान की जान बचाने के लिए पायलट ने दिलेरी दिखाई और घने जंगल में हेलिकॉप्टर को लैंड करा दिया। यदि हेलिकॉप्टर के आने में और बीस मिनट देर हो जाती तो जवान को बचाना मुश्किल हो जाता। लेंगुराही का जंगल पिछले 24 घंटे तक जंग के मैदान में तब्दील रहा। गोलियों की तड़तड़ाहट से आस-पास का इलाका भी सहमा रहा। बताया जाता है कि दोनों ओर से करीब तीन हजार राउण्ड फायरिंग की गई। शुक्रवार की देर शाम को मिली सूचना के मुताबिक डुमरिया के छकरबंधा और लुटुआ के जंगल में घेराबंदी शुरू की गई है।
कोबरा के यूबीजीएल बम से पीछे हटे नक्सली
औरंगाबादत्नपुलिस के लगुराही पहुंचते ही नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और फायरिंग करने लगे। जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए मोर्चा संभाला और फिर शुरू हो गई मुठभेड़। नक्सलियों नें मुजफ्फरपुर निवासी सीआरपीएफ जवान अरविन्द चौधरी को कमर में गोली दाग दी। उस समय जवानों का स्थिती काफी नाजुक हो गई थी। सीआरपीएफ कमान्डेट परम शिवम ने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सरकार को खबर मिलते ही आनन-फानन में झारखण्ड सरकार के हेलिकॉप्टर को जंगल में उतारा गया। घायल जवान को अपोलो अस्पताल रांची भेजा गया। शाम के समय कोबरा के जवानों ने नक्सलियों पर यूबीजीएल नामक बम का प्रयोग किया जिसे एक गन में लगा कर फायर किया जाता है। जवानों ने नक्सलियों को पीछे खदेड़ते हुए एक को ढेर तथा पंाच को घायल कर दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.