पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया. कल तक जो महिलाएं घर की चौखट के अंदर रहती थीं वो आज अपने परिवार की मुख्य उपार्जक बनी हैं। सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर महिलाओं से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डा. रघुराम गोविन्द राजन बोधगया के शेखवारा गांव में मिले। सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के बढ़ते कदम को देखकर गर्वनर श्री रघुराम काफी प्रफुल्लित हुए तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा की।
गवर्नर पांच सदस्यीय टीम के साथ शेखवारा गांव आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं सशक्त हो रही हं। विकास की गाथा लिख रही हैं। इस अवसर पर विश्व बैंक के प्रतिनिधि ओनो रूहल, रॉबट जोस, विनय कुमार, मीना झा, तनूश्री, शबनम सिंहा, मनोज कुमार वर्मा, डीएम बाला मुरूगन डी, डीडीसी गिरवरदयाल सिंह भी उनके साथ थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.