बिहारशरीफ/पटना. बिहार पुलिस के गुरुवार को चले 'ऑपरेशन दलाल' के तहत गया जिले के परिवहन कार्यालय, आरटीपीएस व राजस्व संग्रहण कार्यालयों सहित इससे जुड़े कई जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस को कई महत्वपूर्ण कागजात के साथ कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं मिली हैं। पुलिस को ये आशंका है कि यहां से सेक्स रैकट का संचालन होता था या फिर गरीब लड़कियों को प्रलोभन देकर उनका यौन शोषण किया जाता था।
पुलिस ने गया परिवहन कार्यालय से एक व्यक्ति उत्तम कुमार को कई महत्वपूर्ण कागजातों के साथ गिरफ्तार किया है। यहां से मिले कागजात के आलोक में जब पुलिस ने गुरारू में छापेमारी की तो यहां से गुरारू प्रखंड कार्यालय के कई पंचायतों से राजस्व संग्रह के कागजात सहित कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है।
फोटो कैप्शन : छापेमारी के दौरान मिली दवाएं व कंडोम।
फोटो : नवीन।