पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक चालक ने ली चार लोगों की जान, गया से औरंगाबाद तक कई को रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गया/औरंगाबाद. नशे में धुत्त ट्रक चालक ने चार लोगों की जान ले ली। गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। सिटी एसपी श्री कुमार ने बताया कि शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक का चालक नशे में धुत्त था। राष्ट्रीय राजमार्ग से उक्त ट्रक पूरी तरह अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए गुजर रहा था। आमस थाना क्षेत्र के चार स्थानों पर ट्रक की चपेट में छह लोग आ गए, जिनमें चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॅालेज सह अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना महापुर, सिमरी, नीमा नहर और बुधौल में घटी। मृतकों में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानान्तर्गत झिकटिया गांव निवासी कृष्णा स्वर्णकार, सिमरी का वंशी रिकियासन, सिमरी का अनुज कुमार और समहेता बिगहा का बौध रिकियासन शामिल हैं। इधर, औरंगाबाद के मदनपुर में भी ट्रक चालक ने चार लोगों को रौंद दिया।