पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं होगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधा। कहा- नौटंकी कर रहे हैं केजरीवाल। दिल्लीवासियों के साथ मजाक हो रहा है। दिल्ली के कानून मंत्री को हटाया जाना चाहिए। पूर्व सांसद राजेश कुमार की नौंवी पुण्य तिथि पर बोधगया में आयोजित शहादत दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर 31 जनवरी को दिल्ली में अंतिम फैसला लिया जायेगा। चुनाव के बाद ही गठबंधन दलों की सहमति से प्रधानमंत्री का प्रत्याशी भी तय होगा।
मंच पर ही भिड़ गये विधायक व पूर्व विधायक
बोधगया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामविलास पासवान के समक्ष ही राजद के पूर्व विधायक शिववचन यादव आपस में भिड़ गये। एक-दूसरे के संबोधन के वक्त तीखी टीका-टिप्पणी से लेकर वाक युद्ध भी हुआ। पूर्व सांसद राजेश कुमार हत्या कांड की सीबीआई जांच को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हुए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.