सहरसा. कहरा प्रखंड के सोनवर्षा कचहरी ओपी के पर्मिनिया गांव में शनिवार की रात पति की चिता में जल कर मरने वाली 55 वर्षीया दिवा देवी के मामले में पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। 70 वर्षीय रामचरित्र मंडल की चिता पर कूद कर दिवा ने जान दे दी थी। एसपी पंकज सिन्हा ने कहा है कि आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है और अनुसंधान जारी है।
परिजन दाह संस्कार में जाने से पहले पटना में रह रहे उसके भतीजे सूरज मंडल के आने का इंतजार कर रहे थे। शाम में सूरज के आने पर परिजन उसकी लाश को लेकर दाह संस्कार करने चले गए। पति के साथ जलने वाली दिवा देवी के पुत्र रूपल ने बताया कि मां दिवा देवी परिवार से छिपकर शमशान घाट पहुंची और चिता में कूद गई और सती हो गई। जब तक परिजनों को पता चलता तब तक उनकी मौत हो गई थी। गांव वालों की मर्जी के अनुसार उसी चिता में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कैंसर से पीड़ित थे रामचरित्र: ग्रामीणों का कहना है की रामचरित्र मंडल कैंसर से पीड़ित थे और उनकी पत्नी भी पिछले लम्बे अरसे से कमर में दर्द से परेशान रहा करती थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज