मुजफ्फरपुर। लुधियाना में किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में पंजाब पुलिस ने सातवें आरोपी बल्ली को सूबे के गया से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पंजाब पुलिस ने लुधियाना के सीजेएम कोर्ट में बल्ली को पेश किया। उधर से लखनऊ से गुरुवार को गिरफ्तार बबलू को पुलिस ने रिमांड पर लिया। आठवां आरोपी विक्की अब भी फरार है।
पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी: पीड़ित परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। यह परिवार खौफ में रह कर रात गुजार रहा है। मृतका के पिता ने बताया कि आरोपियों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को जान मारने की धमकी दी जा रही है। कहा कि- डर के कारण वे लोग घर बदल कर दूसरे के घर में शरण लिए हैं।