मुजफ्फरपुर. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर की बेटी वंदना कुमारी ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर बिहार का नाम रौशन किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. ब्रजकिशोर शर्मा की तीसरी बेटी वंदना कुमारी ने शालीमारबाग विधानसभा सीट से भाजपा के रेखा गुप्ता को पराजित किया। इसके पूर्व भी वंदना इसी सीट से निर्वाचित हुई थीं। चार बहनों और एक भाई में तीसरी नंबर पर वंदना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के छाप गांव में जन्म लिया था।
जन्म के कुछ दिनों के बाद वंदना के पिता परिवार के साथ शहर के मझौलियां मोहल्ले में घर बनाकर शिफ्ट हो गए। जनसंघ के साथ वर्षों रहे। मुजफ्फरपुर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे। वंदना के दादा द्वारिका प्रसाद शर्मा 1980 में भागलपुर के अपर समाहर्ता थे। वंदना के पिता का विधायक बनने का सपना अधूरा रह गया। इस बीच वे अपने सभी बेटियों और बेटा को मन लगाकर पढ़ने की सीख देते रहे। वंदना अन्य भाई-बहनों में काफी तेज थी।
शहर के प्रभात तारा स्कूल में प्लस टू पास करने के बाद एमडीडीएम कॉलेज से होम साईंस में स्नातक किया। पास करने के बाद 1996 में वंदना की शादी अहियापुर थाना क्षेत्र के बथना के सज्जन कुमार से हुई। सज्जन दिल्ली में एमवे कंपनी में सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर हैं। शादी के दो वर्ष बाद वे पत्नी को दिल्ली ले गए। वर्ष 2000 में नई पहल नामक एनजीओ की स्थापना की। वंदना की मां मालती शर्मा ने कहा कि पिता के अधूरे सपने को बेटी ने पूरा किया है। पिता को विधायक बनने का ख्वाब था। परन्तु वे बिना विधायक बने ही 2008 में स्वर्ग सिधार गए।
बधाई देने वालो का तांता
शालीमार बाग सीट से चुनाव जीतने के बाद वंदना के मायके मझौलिया और ससुराल बथना में जश्न का माहौल है। आस पड़ोस के लोग सुबह से ही टीवी से चिपके हुए थे। दो बार वोटों के अंतर में उतार-चढ़ाव से हतोत्साहित भी हुए। जैसे ही वंदना के जीत की घोषणा हुई कि खुशी का माहौल बन गया। बधाई दोने वालों का तांता लग गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें वंदना की चुनिंदा PHOTOS