पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bhiar News Young Woman Attempted Burn Uncle FIR Filed

युवती को जला कर मारने का प्रयास, चाचा पर दर्ज हुआ एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतामढ़ी. थानाक्षेत्र रागा के पिपराही गांव में एक युवती को जला कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। युवती को जलाने का आरोप उसके ही चाचा पर लगा है। पुलिस जमीनी विवाद का मामला बता रही है। फिलहाल युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे के करीब युवती रूबी खातून को उसके ही घर में उसके चाचा मो. अब्दुल कलाम ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। इस मामले में रूबी के पिता मो. हासिम ने थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
एफआईआर में युवती के चाचा मो. अब्दुल कलाम, चचेरे भाई मो. छोटे, जीजा दिल मोहम्मद और समधी मो. समसुल का नाम शामिल है। फिलहाल सभी गांव छोड़कर भाग गए हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। युवती 75 फीसदी जल चुकी है।