पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News Found Motihari Pressure Cooker Bomb Created Buzz Area

मोतीहारी में मिला प्रेशर कुकर बम, इलाके में मचा हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीहारी/पटना. आज पुलिस को जिले के मधुवन फैनहारा मार्ग के पुल पर प्रेशर कुकर बम मिला। कुकर से आ रही आवाज पर बम की पहचान की गई और फौरन ही बम स्कॉयड की टीम को बुलाया गया। टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की धमकी दी थी। ये बम उन लोगों ने ही रखा होगा। बम के इलाके में रखे जाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज मोतीहारी में पुलिस टीम को एक प्रेशर कुकर बम मिला। कुकर से आ रही टाइमर की आवाज के आधार पर इसकी पहचान की गई और फौरन मौके से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने प्रेशर कुकर बम को डीफ्यूज करने के लिए मुजफ्फरपुर से बम स्कॉयड की टीम को बुलाया। इन सारी घटना के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ इक्कठी हो गई थी। वहीं, एसपी संजय कुमार का कहना है कि कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस बिल्कुल सर्तक थी।
बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने मुंगेर और जमुई के जंगलों में कॉबिंग ऑपरेशन चला कर नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। नक्सली रत्तू कोड़ा पकड़ा गया था । वह पैसरा गांव का रहने वाला है। धरहरा के पैसरा जंगल (मुंगेर) में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी।