बिहार के मुजफ्फरपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत
मुजफ्फरपुर। बोचहां के पास सोमवार की देर रात बारातियों से भरी एक बस के खड्ड में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोतीपुर से औराई बारात गई हुई थी। रात करीब दो बजे शादी की रस्म पूरी करने के बाद बस से बाराती वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बोचहां चौक के समीप बस का टायर फट गया। जिसके कारण बस सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी।