पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांझी बोले - ‘ढाई आखर प्रेम का’ पढ़ने की जरूरत, ईलू-ईलू करने की नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PHOTO- मांझी मुजफ्फरपुर में इंडोर स्टेडियम में उद्‌घाटन कार्यक्रम के दौरान )
मुजफ्फरपुर. होमगार्डों की सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 साल की जाएगी। वर्दी भत्ता भी बढ़ेगा। दैनिक भत्ते के रूप में 20 की बजाय अब 50 रुपए मिलेंगे। रिटायरमेंट के बाद डेढ़ लाख की जगह सरकार 3 लाख रुपए देगी। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। मांझी ने कहा कि पुलिस की तर्ज पर होमगार्डों को भी साल में 13 माह का वेतन दिया जाएगा।
होमगार्डों ने रोका सीएम का रास्ता
मांझी मुजफ्फरपुर में इंडोर स्टेडियम का उद्‌घाटन कर लौट रहे थे तभी होमगार्डों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। मांझी ने उनकी मांगें पूरी करने का अाश्वासन दिया तब जाकर होमगार्ड हटे और सीएम का काफिला आगे बढ़ पाया।
मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि युवा अपनी संस्कृति दरकिनार कर पश्चिमी सभ्यता अपना रहे हैं। इससे समाज पीछे जा रहा है। वर्तमान में कबीर के दोहे ‘ढाई अाखर प्रेम का...’ के अनुसरण की जरूरत है, ईलू-ईलू करने की नहीं। मांझी शुक्रवार को जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के 31 वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।
पढ़े-लिखे करते हैं भ्रष्टाचार
मांझी ने कहा कि ज्यादा पढ़े-लिखे ही भ्रष्टाचार करते हैं। रिक्शे-तांगे वाले नहीं। जबकि समाज की दिशा तय करने में शिक्षितों को अहम योगदान देना चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा की सलाह देते हुए मांझी ने कहा- सौ-दो सौ वर्ष पहले लोग 7 फीट से ज्यादा लंबे होते थे। 100 साल जीते थे। लेकिन जंगलों के कटने, रासायनिक खाद के प्रयोग के चलते आज औसत लंबाई पांच फीट और उम्र घटकर 65वर्ष रह गई है।