मुजफ्फरपुर। गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट पुलिस ने तेरह वर्षों से फरार अंतरजिला अपराधी गिरोह के सरगना अशोक राय को बुधवार की सुबह उसके पैतृक गांव मोहम्मदपुर सराय से गिरफ्तार कर लिया। वह करीब डेढ़ दर्जन हत्या, लूट, डकैती, अपहरण समेत कई संगीन मामलों में वांछित था। गायघाट थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक राय एक शादी समारोह में भाग लेने अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर अहले सुबह तीन बजे उसके घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक की गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों के पर्दाफाश होने की संभावना है।