मोतिहारी. पुलिस ने ईट व्यवसायी से लेवी मांगने वाले चार नक्सलियों को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केसरिया व साहेबगंज थाना के कुछ व्यवसायी से नक्सली लेवी की मांग कर रहे हैं। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस की ओर से मंगलवार को छापेमारी की गई और इन्हें गिरप्तार कर लिया गया। इनके पास से सात मोबाइल, 14300 रुपये नकद व एक सुजूकी मोटरसाइकिल मिला है। चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद ने बताया कि डुमरियाघाट के बजरंग ईट भट्टा के मालिक अमरेन्द्र सिंह से 26 जनवरी को नक्सलियों ने लेवी मांगा था.
श्री सिंह की ओर से इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू किया तो पूरे मामले रहस्योघाटन हुआ। एएसपी अभियान संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित की गयी। टीम ने सबसे पहले केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप से चकिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी दशरथ राम उर्फ मुन्ना उर्फ बजरंगी व साहेबगंज थाना क्षेत्र के सनउत निवासी राजेश राम को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में इनलोगों ने जो जानकारी दी उसके आधार पर साहेबगंज के राजबाडा निवासी योगेन्द्र साह उर्फ हीरा जी व सूरज महतो को गिरफ्तार किया। इनलोगों ने पुलिस के सामने लेवी मांगने की बात को स्वीकार किया है.
पर्चा फेंक मांगा था लेवी
नक्सलियों ने इर्ट उधोग पर उतर बिहार पश्चिमी जोनल कमेटी के प्रहार के नाम से पर्चा फेंका था. पर्चा योगेंन्द्र व सूरज ने फेंका था. पर्चा में मालिक से दो लाख रुपये लेवी व नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी थी.